1 जुलाई 2013 - 19:30
हिज़बुल्लाह ने सीरिया में ग़लत नीति नहीं अपनाई।

हिज़बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरूल्लाह ने विश्वास दिलाया है कि इलाक़े के मौजूदा हालात में हिज़बुल्लाह कामयाब रहेगा।

हिज़बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरूल्लाह ने विश्वास दिलाया है कि इलाक़े के मौजूदा हालात में हिज़बुल्लाह कामयाब रहेगा।अस्सफ़ीर न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, सय्यद हसन नसरूल्लाह ने हिज़बुल्लाह के कमांडरों से मुलाक़ात में कहा कि उन पर और हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ संचार माध्यमों और राजनैतिक हमलों से हिज़बुल्लाह के प्रतिरोध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि मौजूदा हालात के नतीजे हिज़बुल्लाह के हित में ही निकलेंगे। उन्होंने हिज़बुल्लाह के कमांडरों को विश्वास दिलाया है कि आगामी कुछ दिनों में हिज़बुल्लाह की नीतियों के सही होने का पता चल जाएगा और सब पर स्पष्ट हो जाएगा कि हिज़बुल्लाह ने चाहे लेबनान हो या सीरिया ग़लत नीति नहीं अपनाई है।